{"_id":"571cffe04f1c1b44658b4b5a","slug":"three-killed-in-separate-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग हादसों में तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:48 PM IST
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में तीन की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया में अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। रामपुर कारखाना के हेतिमपुर के पास साइकिल सवार को ठोकर मारने के बाद ट्रक और कार की टक्कर हो गई। जिसमें छह लोग घायल हो गए। गौरीबाजार और रामपुर कारखाना शनिवार रात दो जगहों पर हादसा हो गया। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कुशीनगर, हिरंदापुर भैसही गांव निवासी कन्हैया यादव साइकिल से रविवार की सुबह आठ बजे के करीब डीजल लेने जा रहे थे। बेकाबू ट्रक की चपेट में आकर घायल हो गए। इसके बाद ट्रक ने एक कार में टक्कर मार दी। जो सड़क पर कई चक्कर खाते हुए पलट गई। हादसे में छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। रामपुर कारखाना पुलिस ने बताया कि सभी घायलों को कसया अस्पताल पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। सभी घायल गोपालगंज के रहने वाले थे और कार से दिल्ली जा रहे थे।
सिरसिया नंबर तीन निवासी अजय सिंह उर्फ सिंटू शनिवार की शाम किसी काम से गौरीबाजार के वकीलगंज चौराहे पर आए थे। इसी बीच बेकाबू चार पहिया ने अजय सिंह को टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। देर रात घायल की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि रामपुर कारखाना के गोठारसूलपुर गांव निवासी राधेश्याम साइकिल से बाहर गए थे। गांव के करीब टेंपो ने टक्कर मार दी। जिसमें राधेश्याम घायल हो गए। रविवार को उपचार के दौरान राधेश्याम की जिला अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं भाटपाररानी स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। खामपार थानाक्षेत्र के खैराट निवासी विश्वकर्मा रात बारह बजे के करीब ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन पर खड़े थे। इसी दौरान वह ट्रेन के नीचे आ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।