फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Theft lock cut as Svreji village

सवरेजी रूप गांव में ताला काटकर चोरी

Tue, 06 Dec 2016 10:59 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 06 Dec 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
 Theft lock cut as Svreji village
ताला काटकर चोरी - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। मकान के मुख्य गेट का ताला काटकर चोर नकदी सहित लाखों का सामान समेट ले गए। घटना रामपुर कारखाना के सवरेजी रूप गांव की है। मंगलवार की सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हुई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गांव के एक युवक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन



उससे थाने में पूछताछ की जा रही है। सवरेजी रूप गांव निवासी रामबचन खेतीबारी का काम करते हैं। दो मंजिला मकान में पूरा परिवार सोमवार की रात सो रहा था। पहली मंजिल के मुख्य गेट का ताला काटकर चोर किसी अंदर दाखिल हुए। बॉक्स और आलमारी खोलकर चोर दस हजार रुपये नकदी, दो लाख के जेवरात, कपड़े सहित अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन



मकान के अंदर सो रहे किसी भी सदस्य को चोरी की जानकारी तक नहीं हो पाई। अगले दिन भोर में परिवार के लोग जब रोजमर्रा काम के लिए जगे तो ताला टूटा देख शोर मचाना शुरू कर दिया। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष रामपुर कारखाना परमाशंकर यादव ने बताया कि चोरी की सूचना पर पुलिस गांव गई थी। एक युवक को संदेह के आधार पर बैठाया गया है। पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed