फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The young man snatched money from ATMs Women

युवक ने एटीएम में महिला से रकम छीनी

Sat, 12 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 12 Dec 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

एटीएम से रकम निकालने गई महिला से उच्चका दस हजार रुपये छिनकर ले भागा। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और घटना की जानकारी दी।

 दिनदहाड़े हुई घटना से महिला सहम गई। उन्होंने कंट्रोल रुम को सूचना देने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं मिला। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। 

कोतवाली थानाक्षेत्र के राघवनगर सीसी रोड निवासी माधुरी मिश्रा शनिवार की सुबह कोतवाली रोड के पीएनबी बैंक के एटीएम से रकम निकालने गईं थीं। उनके पीछे एक युवक खड़ा था। 

महिला ने दस हजार रुपये की निकासी की। 

इसी बीच बगल में खड़ा युवक महिला के हाथ से दस हजार रुपये ले भागा। जबकि कुछ लोगों का कहना है कि रकम निकालने के लिए महिला ने युवक से सहयोग मांगा।

 रकम भरने के बाद युवक ने कहा कि सर्वर डाउन हो गया है। महिला पीछे हटी तो उसके खाते से दस हजार रुपये की निकासी हो गई। जानकारी होने के बाद महिला ने हंगामा शुरू कर दिया। 

मौके पर भीड़ जुट गई। उच्चके की लोगों ने खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। 

सूचना के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। कोतवाल पुलिस का कहना है कि मामले की जांच में एटीएम में लगे सीसीटीवी की मदद ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed