{"_id":"583db7694f1c1b051cde614b","slug":"the-young-man-at-the-refinery-scorching-rudrapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिफाइनरी में झुलसा रुद्रपुर का युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिफाइनरी में झुलसा रुद्रपुर का युवक
देवरिया
Updated Tue, 29 Nov 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर। गुजरात के जामनगर रिफाइनरी में 24 तारीख को गैस का टैंक फटने से बिहार और यूपी के करीब आठ मजदूर झुलस गए। इनमें कुशीनगर के एक युवक की मौत हो गई। घायलों में देवरिया और कुशीनगर के कई मजदूर हैं।
रुद्रपुर के जमुनही गांव का रहने वाला बुरी तरह से झुलसे एक युवक मौत से जूझ रहा है। उसका इलाज राजकोट में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उसके परिवार वालों ने कंपनी पर आग में जले मजदूरों के साथ न्याया नहीं करने का आरोप लगाया है। रुद्रपुर के विधायक अखिलेश प्रताप सिंह ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान को ट्वीट कर मजदूरों के दवा इलाज में हस्तक्षेप करने की मांग की है।
जमुनही गांव के रहने वाले उपेंद्र पांडेय गुजरात के जामनगर स्थित रिलायंस की रिफाइनरी में संविदा कामगार के तौर पर गैस कटर का काम करते थे। 24 तारीख को कंपनी में गैस लीक होने से एक टैंक में आग लग गई। उसके नीचे काम करने वाले आठ कामगार बुरी तरह झुलस गए। आग से जले आठ मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से कुशीनगर के एक कामगार सहित तीन की मौत हो गई है।
विज्ञापन
बाकी बचे मजदूरों की हालत भी नाजुक बनी है। उन्हें राजकोट में सघन चिकित्सा कक्ष में रखा गया है। जमुनही के घायल युवक के भाई संतोष पांडेय ने बताया कि अस्पताल से एक-एक कर लाश निकल रही है। कंपनी के लोग परिवार के लोगों को अंदर नहीं जाने दे रहे हैं। रुद्रपुर के विधायक ने पेट्रोलियम मंत्री धमेंद्र प्रधान से मजदूरों के इलाज और मुआवजे के लिए पहल करने की मांग की है।