{"_id":"57a629754f1c1bc3762bbc37","slug":"the-woman-pulled-the-chain-of-masked-men-in-broad-daylight","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े नकाबपोशों ने खींची महिला की चेन ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े नकाबपोशों ने खींची महिला की चेन
ब्यूरो अमर उजाला/देवरिया
Updated Sat, 06 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों ने हनुमान मंदिर से पूजा कर रिश्तेदार के साथ घर लौट रही महिला के गले से चेन खींच ली। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे के करीब एलआईसी गेट के पास हुई इस वारदात से इलाके सनसनी फैल गई।
पीड़ित ने घटना कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से पूछताछ की। यहां एक सप्ताह के अंदर चार लोगों से लूटपाट की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि इस बीच पांच उचक्के भी घटना अंजाम देने के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस का कहना है कि शहर में चेन स्नेचिंग करने वाला गैंग सक्रिय हो गया है।
शहर के राघवनगर, वार्ड नंबर चौदह मकान नंबर 469 निवासी सुनैना शर्मा पत्नी हरेन्द्र शर्मा अपनी रिश्तेदार रीमा के साथ शुक्रवार की सुबह हनुमान मंदिर गई थी। दोनों महिलाएं पैदल घर लौट रही थी। सुबह साढ़े आठ बजे के करीब वह एलआईसी गेट नंबर एक के पास पहुंची थी। इसी बीच पीछे से आए नकाबपोश बाइक सवार युवकों ने महिला के गले से चेन खींच ली।
विज्ञापन
आरोपी चेन हवा में लहराते हुए निकल गए। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोग पहुंचे और सूचना कंट्रोल रूम को दी। चेतक मोबाइल के सिपाहियों ने महिला से पूछताछ के बाद आरोपियों का हुलिया जानकर खोजबीन शुरू की। बताया जाता है कि आरोपी पल्सर बाइक से थे, दोनों चेहरे को बांध रखे थे। पीड़ित महिला ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी एसओ ने बताया कि जांच चल रही है। तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।