फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The woman lives by jumping in front of train

ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने दी जान

Wed, 29 Jun 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Wed, 29 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The woman lives by jumping in front of train
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
भटनी-वाराणसी रेलखंड पर ट्रेन के सामने कूदकर एक महिला ने आत्महत्या कर लिया। लाश के पास से पुलिस ने टार्च और फिनायल की गोली बरामद किया। गृहकलह से तंग आकर महिला के ऐसा कठोर कदम उठाने का आशंका जताई जा रही है। काफी प्रयास के बाद भी महिला की लाश की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने लाश को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


बुधवार को करीब चार बजे भोर में कोतवाली क्षेत्र के पिवकोल हाल्ट के समीप एक 35 वर्षीय महिला ने किसी ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर लिया। ट्रेन की चपेट में आने से लाश क्षत विक्षत हो गई। सुबह हाल्ट स्टेशन पर मौजूद कर्मचारी ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस और जीआरपी को दी। सूचना मिलने के दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल कोतवाली क्षेत्र में होने के कारण जीआरपी वापस चली गई। लाश से कुछ दूरी पर एक टार्च, शौच का डिब्बा और फिनायल की गोली पुलिस ने बरामद की। पुलिस ने लाश की शिनाख्त कराने को लेकर दो घंटे तक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इस बाबत प्रभारी कोतवाल अशोक यादव ने बताया कि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव का शिनाख्त नहीं हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed