फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The student body was found on railway tracks

रेलवे ट्रैक पर छात्रा का शव मिला

Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Sat, 21 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

सदर कोतवाली के नगरवा धूस के पास रेलवे ट्रैक पर एक 12 वर्षीय छात्रा का शव मिला। उसका गला कटा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद छात्रा का शव रेलवे ट्रैक पर रखा गया होगा। 

पुलिस छात्रा के बारे में पता लगा रही है। वहीं मेहड़ा पुरवां के पास अज्ञात वृद्ध का शव मिला है। 

शनिवार की सुबह नौ बजे नगरवा धूस के पास कुछ लोग रेल ट्रैक की ओर गए थे। वहां छात्रा का गला कटा हुआ शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। 

इसके बाद आसपास के लोग एकत्र हुए और कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। छात्रा स्कूल का ड्रेस पहनी थी। 

घटनास्थल के पास खून नहीं होने की वजह से आशंका जताई ता रही है कि हत्या कर शव को यहां रखा गया है। सदर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी का कहना है कि छात्रा के पहचान की कोशिश की जा रही है। 

पता लगवाया जा रहा है कि जो ड्रेस उसने पहना था, आसपास के किस विद्यालय का है। वहीं, मेहड़ा पुरवां के पास शनिवार की सुबह रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात वृद्ध का शव मिला।

 सूचना के बाद पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया और पहचान की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed