फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The soldiers beat and threw the uniform

सिपाहियों को पीटकर फाड़ दी वर्दी

Tue, 14 Mar 2017 10:43 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 14 Mar 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
The soldiers beat and threw the uniform
पुलिस - फोटो : Demo Pic
देवरिया। होली के दिन सड़क पर बाइकर्स ने जमकर हुड़दंग मचाया। पुलिस ने जब उन्होंने रोककर कानून का पाठ-पठाने की कोशिश की तो बवाल बढ़ गया। आरोप है कि युवकों ने सिपाहियों को सरेआम पीटा और उनकी वर्दी फाड़ दी। जिला अस्पताल में जब आरोपियों को लेकर पुलिस डाक्टरी के लिए पहुंची तो फिर से हमला हो गया। दौरान भी मनबढ़ों ने पुलिस को फिर पीटा।
विज्ञापन

कोतवाली में तैनात कांस्टेबल अजय प्रजापति और आलोक मिश्र सोमवार को गश्त पर थे। जेल रोड, सब्जी मंडी के पास बाइक पर सवार युवक एक पार्टी के लिए नारेबाजी कर रहे थे। हाई स्पीड बाइक सिविल लाइन रोड पर चल रही थी। हुड़दंग की जानकारी पर पुलिस भी पीछे लग गई। पुरवा के पास बाइक सवार युवकों को पुलिस ने रोक लिया। आरोप है कि युवकों ने पुलिस के साथ मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। सूचना के बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में उनकी पहचान अगस्तपार गांव निवासी अभिषेक तिवारी, संदीप तिवारी, इंद्रजीत शर्मा के रुप में हुई। सिपाही की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने सरकारी काम में बाधा, सरकारी नौकर पर चोट की धमकी, कर्तव्य निर्वहन करने से रोकने के लिए आक्रामक, आपराधिक बल का प्रयोग करना सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों को जब पुलिस मेडिकल कराने के लिए जिला अस्पताल पर पहुंची तो वहा फिर से पुलिसकर्मियों पर हमला हुआ। शहर कोतवाल विजय सिंह गौर ने कहा कि सड़क पर खुलेआम गुंडई कर रहे थे। मना करने पर पुलिस से उलझे और विवाद किए। केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed