फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The price paid by her father's illicit relations

पिता के अवैध संबंधों की कीमत बच्ची ने चुकाई

Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 05 Apr 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
The price paid by her father's illicit relations
बच्ची के हत्या का पुलिस अधीक्षक ने खुलासा किया।
देवरिया में  पिता के अनैतिक कृत्यों की सजा उसकी आठ वर्ष की मासूम बच्ची को जान गवाकर चुकानी पड़ी। मेहड़ापुरवा हत्याकांड का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा किया प्रतिशोध की आग में धधक रहे पड़ोस के युवक ने बच्ची के पिता को मारने की योजना बनाई थी। कोशिश नाकाम होने पर उसने गला दबाकर उसकी बच्ची को मार डाला और लाश को रेल लाइन पर फेंक दिया। 
विज्ञापन


एसपी प्रभाकर चौधरी ने मर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार सुबह मेहड़ापुरवां रेल लाइन बच्ची की लाश मिली। उसकी पहचान तनु उर्फ टन्नू  पुत्री रणजीत सिंह के रुप में हुई। वह शुक्रवार रात से लापता थी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई तो अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पीएम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई। सीओ सुशील सिंह, कोतवाल गोपाल त्रिपाठी, एसओ गौरीबाजार अनिल  पांडेय, क्राइम ब्रांच के विकास यादव की टीम को खुलासे के लिए लगाया गया। 
विज्ञापन


पड़ताल में पता चला कि हत्या पड़ोस के रहने वाले मेहड़ापुरवां निवासी संदीप यादव ने की है। मुखबिर की सूचना पर उसे रेलवे स्टेशन कसया ढाला के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने तनु के हत्या की बात कबूल ली। आरोपी संदीप यादव ने बताया कि तनु के पिता रणजीत सिंह का उसके घर अक्सर आना जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसकी नाबालिग बहन से रणजीत के अनैतिक संबंध थे। कई बार अश्लील बातें करते पकड़े जाने पर इसका भाई ने विरोध किया। बहन को समझाया लेकिन वह नहीं मानी। जिसके बाद उसने रणजीत सिंह को रास्ते से हटाने की ठान ली। एसपी ने बताया कि हत्यारोपी संदीप प्रतिशोध की आग में जल रहा था। उसे बीस दिन पहले रणजीत सिंह की हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए वह तरकुलवा देवी मंदिर से कसम खाकर लौटा था। कई बार रणजीत सिंह की हत्या के लिए  रेकी की। लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। प्रतिशोध लेने पर उतारू संदीप ने ऐसे में तनु का कत्ल कर दिया।  प्रेसवार्ता में एसपी ने खुलासे के लिए पूरी टीम को  बधाई दी और  पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed