{"_id":"57320fd54f1c1bfd71919a76","slug":"the-postmen-grab-the-amount-charged","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाकिए पर रकम हड़पने का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाकिए पर रकम हड़पने का आरोप
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 10 May 2016 10:14 PM IST
विज्ञापन
डाकिया पर रुपये हड़पने का आरोप लगाने वाली रामरती देवी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलेमपुर में एक बुजुर्ग महिला को झांसा देकर एक लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार को पुलिस की मौजूदगी में डाकिया और महिला के बीच पंचायत हुई। लेकिन बात नहीं बनी। मामला बढ़ता देख डकिया को पुलिस ने कार्रवाई की हिदायत देते हुए महिला के जमा निकासी से संबंधित अभिलेख प्रस्तुत करने की बात कही है। इसके लिए पुलिस ने डाकिए को दो दिन का समय दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के बंजरिया गांव निवासी रामरती देवी काफी समय से डाकघर में एक डाकिए की मदद से हर माह पांच हजार रुपये जमा कराती हैं। आरोप है कि समय पूरा होने पर डाकिया रुपये निकालने के बजाए डाक विभाग की ओर से चलाए गए किसी न किसी योजना में तब्दील करा दे रहा था। छह माह से बुजुर्ग महिला चकरा गोसाई उप डाकघर पर तैनात डाकिए के पास रुपये निकलवाने के लिए दौड़ रही थी।
महिला की शिकायत पर पुलिस ने डाकिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इसके बाद दोनों पक्षों को कोतवाली में बुलाकर पंचायत भी कराई। महिला डाकिया पर एक लाख रुपये और कागजात हड़पने का आरोप लगा रही है। मामले गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने डाकिया को डाकघर में महिला से संबंधित जमा और निकासी का कागजात उपलब्ध कराने को कहा। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत के जरिए मामला निपटाने का प्रयास किया गया। लेकिन बात बनी नहीं। डाकिया को अभिलेख उपलब्ध कराने को कहा गया है। अभिलेख नहीं लाने पर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।