फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Una News ›   Young woman alleges sexual exploitation under the pretext of marriage.

Una News: युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप

Wed, 07 Oct 2026 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Updated Wed, 07 Oct 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Young woman alleges sexual exploitation under the pretext of marriage.
अंब(ऊना)। अंब थाना क्षेत्र के तहत मुबारिकपुर में एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में तीस वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पहले इस मामले की शिकायत कांगड़ा क्षेत्र के पुलिस थाने में दी थी। चूंकि घटना स्थल अंब थाना के अंतर्गत मुबारिकपुर का था, इसलिए वहां से शून्य एफआईआर (जीरो एफआईआर) दर्ज करके जांच के लिए अंब पुलिस को स्थानांतरित कर दी गई। पीड़िता द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी व्यक्ति मूल रूप से जिला कांगड़ा का रहने वाला है और वह अंब क्षेत्र के मुबारिकपुर में काम करता था। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उससे विवाह करने का वादा किया और वर्ष 2016 में उसे मुबारिकपुर लेकर आया। वहां उसने किराए पर एक कमरा लिया और दोनों साथ रहने लगे। पीड़िता का कहना है कि आरोपी शादी का झांसा देकर वर्ष 2016 से लेकर वर्ष 2026 तक लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। करीब दस साल तक साथ रहने के बाद जब पीड़िता ने उससे विवाह करने के लिए कहा, तो आरोपी अपनी बात से मुकर गया और उसने शादी करने से साफ इन्कार कर दिया। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस पूरे मामले की गहनता से पड़ताल कर रही है और तथ्यों की जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed