फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The people who took to the street in protest against the killing of former Prime

पूर्व प्रधान की हत्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग

Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Tue, 28 Jun 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
The people who took to the street in protest against the killing of former Prime
सड़क पर पूर्व प्रधान की लाश रखकर जाम लगाए लोग
साहोपार के पूर्व प्रधान इदरीश अंसारी की हत्या से तिलमिलाए लोगों ने पोस्टमार्टम के बाद पहुंची लाश को नूरीगंज तिराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सड़क पर उतरे लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कातिलों की गिरफ्तारी, 25 लाख रुपये आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग कर रहे थे। देर शाम करीब पौने आठ बजे पहुंचे खुखुंदू एसओ को देखते ही लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। लोग पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। एसओ ने कहा कि तहरीर जब तक नहीं मिलेगी तब तक कैसे केस दर्ज करेंगे और गिरफ्तारी करेंगे। लेकिन भीड़ उनकी बात को सुनने को तैयार नहीं थी। लोग एसडीएम को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे थे। करीब नौ बजे एडसीएम मौके पर पहुंचे। उनके मागों को पूरा करने के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम समाप्त किया। इस बीच करीब तीन घंटे जाम रहा। 
विज्ञापन

 
साहोपार गांव के पूर्व प्रधान इंद्रीश अंसारी 55 ने खुखुंदू के बैद्यौली चौराहे पर खाद-बीज की नई दुकान खोला था। सोमवार को सुबह करीब आठ बजे अपने 25 वर्षीय बेटे शमशेर के साथ बाइक से दुकान पर पहुंचे और ट्रक से आए खाद को दुकान में रखवा रहे थे। उसी समय आपसी बंटवारे को लेकर खार खाए छोटा भाई इदू अंसारी पहुुंचा और उलझ गया। कुछ देर बाद अपने साथियों के सहयोग से आंख में मिर्च का पाउडर झोंककर फरसा, लाठी-डंडे से पूर्व प्रधान और इसके बेटे शमशेर की पिटाई करने लगा। अधमरा होने के बाद पिता पुत्र को छोड़कर इदू अपने साथियों के साथ फरार हो गया। 
विज्ञापन


घायल पूर्व प्रधान की इलाज के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल शमशेर का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दूसरे दिन मंगलवार को पीएम के बाद मंगलवार की शाम करीब छह बजे लाश भटनी पहुंचा। इसकी जानकारी होते ही पूर्व प्रधान के शुभचिंतकों की भीड़ जुट गई। हत्या से आक्रोशित लोगों ने जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में लाश को नूरीगंज तिराहे पर रखकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क पर उतरे लोगों ने किसी जिम्मेदार अफसर और जनप्रतिनिधि के आने की जिद पर अड़े थे। देर शाम तक भटनी पुलिस को छोड़ मौके पर कोई पुलिस विभाग के अफसर या जनप्रतिनिधि नहीं पहुंचे थे। लोगों ने आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को नौकरी का आश्वासन नहीं मिलने तक सड़क से लाश नहीं हटाने की बात कह रहे थे। इस दौरान संदेश यादव, विजय शंकर यादव, अशोक वर्मा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed