फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The open meeting was held in village clash

ग्राम सभा की खुली बैठक में हुई मारपीट

Sat, 09 Apr 2016 11:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 09 Apr 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
The open meeting was held in village clash
मदनपुर में खुली पंचायत की बैठक के दौरान पुलिस की मौजूदगी में लोग मारपीट करने लगे।
मदनपुर गांव में ग्राम सभा की खुली बैठक के दौरान मारपीट हो गई। प्रधान और पूर्व जिला पंचायत सदस्य के समर्थक आपस में भिड़ गए। राशन कॉर्डों के सत्यापन को लेकर करीब एक घंटे तक माहौल गर्म रहा। मौके पर तीन थाने की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी। हालांकि पुलिस के सामने भी हंगामा चलता रहा।
विज्ञापन

 शनिवार गांव मदनपुर ग्राम सभा की जनता इंटर मदनपुर गोला में खुली बैठक बुलाई गई।

बैठक में पात्र गृहस्थी कॉर्डों का सत्यापन हो रहा था। इस दौरान ग्राम प्रधान तसनीम खां के पति सपा नेता इमरान खान ने अपात्रों को जारी किए कार्ड निरस्त करने को कहा। इस बात को एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपा नेता के लोग और प्रधान पक्ष के लोगों में कहासुनी होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। हाथापाई के बाद मारपीट शुरू होने पर दोनों गुट पूरी तरह आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को काबू नहीं कर पाई। पुलिस के सामने भी लोग गुत्थम गुत्थी करते रहे। इस कारण मदनपुर पुलिस को रुद्रपुर और एकौना से अतिरिक्त फोर्स बुलानी पड़ी। मारपीट कर रहे लोगों को पुलिस थाने ले गई। बवाल एक कोटेदार के घर के सदस्यों के नाम से पात्र गृहस्थी का कार्ड बनने को लेकर हुुआ।  थानाध्यक्ष ने कहा कि बैठक में विवाद करने वाले दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। घटना को लेकर मदनपुर गांव तनाव बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed