फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The old man in revenge attacked

पुरानी रंजिश में युवक पर रॉड से हमला

Mon, 12 Oct 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो /सलेमपुर Updated Mon, 12 Oct 2015 01:07 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 कोटे की दुकान पर केरोसिन लाने गए युवक पर रविवार को एक शख्स ने रॉड से हमला कर दिया। इससे वहां मौजूद गांव वालों में अफरा तफरी मच गई। 

हमले में युवक का सिर गंभीर रूप से फट गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टर ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।

कोतवाली क्षेत्र के कल्याणी गांव निवासी पिंटू श्रीवास्तव के दरवाजे पर कोटेदार केरोसिन वितरण कर रहा था। गांव का रहने वाला पप्पू गोड़ भी केरोसिन लाने गया था। 

किसी बात को लेकर गांव के एक शख्स से कहासुनी हो गई। लोग अभी कुछ समझ पाते कि शख्स रॉड से पप्पू गोड़ के सिर पर हमला कर दिया। इससे कोटे की दुकान पर भगदड़ मच गई।

 खून से लथपथ घायल युवक को लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। गांव वालों के अनुसार पूर्व में हुए विवाद को लेकर यह विवाद हुआ है। पीड़ित युवक ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत इंस्पेक्टर रामअवतार यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इसकी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed