फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The lawsuit was filed on the four sugar mills

चार चीनी मिलों पर दर्ज हुआ मुकदमा

Wed, 15 Feb 2017 11:03 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Wed, 15 Feb 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
 The lawsuit was filed on the four sugar mills
suger mill - फोटो : amar ujala
देवरिया। कुशीनगर और देवरिया जिले की पांच चीनी मिलों पर घटतौली और तौल लिपिकों के तबादला नहीं करने पर इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें प्रतापपुर, सेवरही, रामकोला, ढाढा बुजुर्ग और कप्तानगंज चीनी मिल शामिल है। अन्य मिलों पर 8100- 8100 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इससे विभाग में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


किसानों ने गन्ना क्रय केन्द्रों पर घटतौली का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों इन केन्द्रों पर हंगामा किया था। इस पर गन्ना विभाग के अधिकारियों ने टीम बनाकर जांच की थी। देवरिया और कुशीनगर जिले के चीनी मिलों पर तैनात कर्मचारी मनमाना करते हैं। वह केन्द्रों पर गन्ने की घटतौली करते हैं। इसके लिए किसान कई बार हंगामा कर चुके हैं और गन्ना विभाग से क्रय केंद्र पर तैनात कर्मचारी को हटाने की मांग कर चुके थे।
विज्ञापन


इस पर गन्ना निरीक्षक खुशीराम ने टीम बनाकर दोनों जनपदों के प्रतापपुर, सेवरही, रामकोला, ढ़ाढ़ा बुजुर्ग और कप्तानगंज चीनी मिल के क्रयकेन्द्रों की जांच कराई। इस पर प्रतापपुर चीनी मिल के प़ुरवा केंद्र के देवेंद्र प्रताप सिंह और मिल तौल लिपिक दिलीप कुमार पांडेय मानक के अनुसार गन्ना तौल नहीं कर रहे थे। इस पर अधिकारी ने नोटिस दी, लेकिन कोई जबाब कर्मचारी और मिल प्रशासन की ओर से नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं सेवरही चीनी मिल के गेट कांटा नंबर छह पर बीएल विजय, रामप्यारे शर्मा, कप्तानगंज के क्रय केंद्र, पडरही क्रय केंद्र पर नरेंद्र और बृजेश मिश्र  और रामकोला चीनी मिल के खरदेवा क्रय केंद्र पर भी जांच में घटतौली कर रहे थे। इस पर गन्ना निरीक्षक खुशीराम ने सभी मिलों पर मुकदमा दर्ज कराया।


गौरतलब है कि कप्तानगंज, रामकोला, सेवरही हाटा चीनी मिल के क्रय केन्द्र घटतौली करते हुए कर्मचारी मिले। इससे किसानों का घाटा हो रहा था। इस चीनी मिल पर नोटिस किया गया था, जवाब नहीं मिलने पर विभाग ने 8100 - 8100 रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed