{"_id":"5745ec934f1c1bd24069077e","slug":"the-injured-teenager-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोली से घायल किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोली से घायल किशोर की मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Wed, 25 May 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
मृत देहअ
- फोटो : डेमो फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राम प्रधान के घर मांगलिक कार्यक्रम में गोली लगने से घायल किशोर की बुधवार को मौत हो गई। उसका इलाज बीएचयू में चल रहा था। किशोर की मौत के बाद गांव में तनाव बढ़ गया है। इसे देखते हुए पुलिस सतर्क हो गई है और गांव में होने वाली गतिविधियों पर नजर रख रही है।
खुखुंदू के मुजुरी खुर्द गांव निवासी ग्राम प्रधान ममता देवी के बेटे सचिन की शादी का बहूभोज कार्यक्रम छह मई को आयोजित था। रात करीब 9.30 बजे संगीत कार्यक्रम में लार थाना क्षेत्र के पिंडी गांव निवासी सचिन के बुआ का लड़का मनोज तमंचे से फायरिंग कर रहा था। इस दौरान गोली वकील यादव के बारह वर्षीय बेटे विशाल को जा लगी। गोली लगते ही कार्यक्रम में भगदड़ मच गई।
पुलिस ने इस मामले में प्रधान ममता देवी के पति और पूर्व ग्राम प्रधान सीताराम यादव, पूर्व प्रधान के भाई और मनोज पर प्राणघात हमला करने का केस दर्ज किया। गंभीर हालत में घायल विशाल का इलाज बीएचयू में चल रहा था। इलाज के दौरान बुधवार भोर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने इस मामले पूर्व प्रधान के भाई को गिरफ्तार किया था। लेकिन अन्य दो आरोपी अभी भी फरार चल रहे हैं। घर वालों ने किशोर का दाह संस्कार वाराणसी में कर दिया। मौत से गांव का माहौल गरमा गया है। खुखुंदू एसओ नीतिश श्रीवास्तव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मुकदमे की धारा में बदलाव किया जाएगा।