फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The injured man after beating organically

घायल युवक की पिटाई के बाद बवाल

Thu, 23 Jun 2016 11:04 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Thu, 23 Jun 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
The injured man after beating organically
पिटाई के बाद बवाल करते लोगों समझाती पुलिस
 पकड़ी भलुअनी मार्ग के चकरवा मोंड़ पर दो बाइक में आमने सामने की टक्कर  में एक बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। घायल को बाइक सवार दो युवकों ने उल्टे  पीटना शुरू कर दिया । यह देख पकड़ी चौराहे के दुकानदार और हिंदु युवा वाहिनी  के कुछ सदस्यों ने घायल को पीट रहे दोनों युवकों की जमकर पिटाई की। घायल युवक  पकड़ी चौराहे का रहने वाला है।  पिटाई से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


घटना  को साम्प्रदायिक होता देख पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर भीड़ को  तितर-बितर किया। घटना बृहस्पतिवार की सुबह 10 बजे की है। पकड़ी बाजार का  रहने वाला युवक अजय कुमार जायसवाल बाइक से जा रहा था। चकरवा मोड़ के पास  उधर से आ रहे बाइक सवार भलुअनी थाने के जरार गांव निवासी युवक पिंटू प्रसाद  और शमसुद्दीन से टक्कर हो गई। अजय बाइक से गिर कर घायल हो गया। उसके गिरने  के बाद बाईक से उतर कर पिंटू और शमसुद्दीन ने पीटना शुरू कर दिया। घायल अजय की  पिटाई होती देख चौराहे के लोग आग बबूला हो गए। उन लोगों ने घायल को पीट रहे  दोनों युवकों को दौड़ाकर पिटाई की। इसी दौरान हिंदु युवा वाहिनी  के कार्यकर्ताओं ने भी उन युवकों को घेर लिया। दोनों युवकों पर लोग टूट  पड़े।
विज्ञापन


विवाद सांप्रदायिक होता देख किसी ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची मदनपुर पुलिस ने दोनो युवकों को हिरासत में लेकर भीड़ को तितर बितर किया। हिंदु युवा वाहिनी नेता नवीन यादव ने पुलिस के देर से पहुंचने पर कड़ा प्रतिरोध किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के देर से आने के कारण मामला काफी बिगड़ गया। बाइक से घायल युवक की पिटाई से उसकी स्थिति और गंभीर हो गई है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मौके पर पहुंची थी। आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed