फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The hobby of the shot took the young man's life

गोली चलाने के शौक ने ले ली युवक की जान

Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 30 Mar 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
  The hobby of the shot took the young man's life
मौत के बाद घर में कोहराम मच गया। - फोटो : अमर उजाला
भटनी। हथियार चलाने का शौक कभी-कभी दूसरों जान के लिए खतरा बन जाता है। भटनी के कुरमौटाघुरी गांव में एक ऐसी ही हृदयविदारक घटना सामने आई है, जिसमें लाइसेंसी रायफल से गोली चलने से एक युवक की जान चली गई। धोखे से हुई इस घटना में घटनास्थल पर मौजूद कई युवक बाल-बाल बच गए। घटना में मारे गए युवक के परिवार वाले शव के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे।
विज्ञापन


इसी बीच पहुंचे सीओ ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में ले लिया है। थाना क्षेत्र के  कुरमौटाघुरी गांव के एक  व्यक्ति  के घर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। बृहस्पतिवार को इसी क्रम में घर में रखा सामान बाहर निकाला गया, जिसमें एक लाइसेंसी रायफल भी शामिल थी। रायऊल को दरवाजे के पास एक पेड़ के नीचे रखा गया था।
विज्ञापन


दोपहर में घर के आस-पास के युवक पेड़ की छांव में बैठे  थे। वहां रखी रायफल को एक युवक  ने उठाया और शौकिया गोली चालाने की कोशिश करने लगा। रायफल लोड होने के कारण फायरिंग हो गई और गोली गांव के गुचन के 18 वर्षीय  बेटे मुकेश यादव के सीने में जा धंसी। वहां बैठे अन्य युवक गोली का शिकार होने से बाल-बाल बच गए। घायल मुकेश को लेकर उसके घर वाले जिला अस्पताल  पहुंचे, जहां डॉक्टर ने युवक को मृत  घोषित कर दिया। मुकेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोली चलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की  वजहों की जानकारी ली। सूत्रों की मानें तो जिस शख्स की रायफल से गोली चली है उसकी पुलिस महकमे में काफी पैठ है। इसके चलते पुलिस शुरू में सक्रियता नहीं दिखा रही थी। भाटपाररानी सीओ बैजनाथ ने बताया कि गोली लगने से युवक की मौत हुई है। शव पीएम के लिए कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed