फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The debt-laden mid hanged

कर्ज के बोझ से दबे अधेड़ ने फांसी लगाई

Sun, 20 Mar 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sun, 20 Mar 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
The debt-laden mid hanged
खुखुन्दू के दोहनी गांव में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर जान दे दी मौके पर लगी भीड।
देव‌रिया में  कर्ज के बोझ से दबे 55 साल के एक शख्स ने फांसी लगाकर जान दे दी। तनाव के कारण वह काफी परेशान था और उसका गोरखपुर में इलाज चल रहा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


खुखुंदू के दोहनी निवासी राम बड़ाई मौर्य घर पर ही रहते थे। परिवार में बेटा मिथिलेश, बेटी रिंकू और पत्नी फूलपत्ती देवी हैं। घर की माली हालत सुधारने के लिए उन्होंने ब्याज पर कर्ज लेकर इकलौते बेटे मिथिलेश को चार माह पहले दुबई में नौकरी के लिए भेजा। लेकिन बेटे की सैलरी कम होने से कर्ज अदा नहीं कर पा रहे थे। परिवारवालों की मानें तो उन्हें कर्ज चुकाने और बेटी की शादी की चिंता सता रही थी। इसको लेकर वह तनाव में रहते थे। इसके लिए गोरखपुर में उनका इलाज भी चल रहा था।
विज्ञापन


शनिवार की रात खाना खाने के बाद वह सोने चले गए। रविवार की सुबह उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक पीपल के पेड़ से लटकता मिला। टहलने के लिए निकलीं महिलाओं ने शव लटकता देख शोर मचाया। शोर सुनकर गांव के लोग मौके पर जुट गए। लोगों ने इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस बाबत खुखुंदू एसओ नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि राम बड़ाई की मानसिक हालत ठीक नहीं था। गोरखपुर में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed