फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   The death of the young woman 1

युवती की मौत, लोगों ने भूख से बताकर सड़क जाम की

Tue, 18 Apr 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 18 Apr 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
The death of the young woman 1
भूख से मौत का आरोप लगाकर सड़क जाम किए इशारू गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
मईल (देवरिया)। इशारू गांव में 20 वर्षीय युवती की मौत होने पर गांववाले गुस्सा गए। उन्होंने भूख से युवती की मरने का आरोप लगाते हुए शव रखकर सड़क जाम कर दी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। मौके पर पहुंचे अफसरों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई करने का आश्वासन दिया इसके बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन


मईल थाना के इशारू गांव की रहने वाली भूमिहीन पान देवी के पति की मौत वर्षों पहले हो गई थी। उसके दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी बेटी 20 वर्षीय शीला घर में रहती है। मां लोगों के घर मजदूरी कर उसकी परवरिश करती थी। शीला कुपोषण का शिकार हो गई थी। आखिरकार मंगलवार को उसकी मौत हो गई। बिलखते हुए मां पान देवी ने बताया कि पैसे की किल्लत की वजह से घर में दो महीने से रोज खाना नहीं बन पा रहा था। न उसके पास राशन कार्ड है और न ही सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता है। भोजन नहीं मिलने से बेटी दिन प्रतिदिन कमजोर होती गई और अब दुनिया से चली गई।
विज्ञापन


गांववालों ने बताया कि शीला की जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो उसकी मां ने पास-पड़ोस को जानकारी दी। लोग उसे पीएचसी ले गए जहां उसने दम तोड़ दिया। इससे नाराज लोगों ने गांव के सामने 11 बजे शव रख सड़क जाम कर दी। मौके पहुंचे सलेमपुर के नायब तहसीलदार डॉ. संजीव ने लोगों को आश्वासन दिया कि लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भूख से मौत की बात सामने आई तो जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई होगी। इस बाबत डीएम अबरार अहमद ने कहा कि अफसरों की टीम मौके पर भेजी थी। मां-बेटी कई बीमारियों से पीड़ित हैं। मां का इलाज कराया जाएगा।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed