{"_id":"576585c34f1c1b872011bf5d","slug":"the-boy-drowned-in-rapti","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहाने गए बालक की राप्ती में डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहाने गए बालक की राप्ती में डूबने से मौत
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sat, 18 Jun 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
अभिषेक की मौत पर उसके घर का गमगीन माहौल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राप्ती नदी में डूबने से एक बारह वर्षीय बालक शनिवार को मौत हो गई। वह अपने साथियों के संग नदी में नहा रहा था इसी दौरान पैर फिसलने से गहरे पानी में चला गया। उसके डूबने की सूचना साथ में नहा रहे दोस्तों ने घर वालों को दी। कुछ देर बाद उसका शव नदी में तैरता हुआ मिला।
करहकोल गांव के मुन्ना प्रसाद गांव के चौराहे पर गुमटी में पान की दुकान चलाकर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसका बेटा गजपुर स्थित एक प्राईवेट स्कूल में कक्षा पांचवी का छात्र था। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे अभिषेक अपने दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान उसका पैर फिसल गया और वह गहराई में डूबने लगा। उसके दोस्तों ने उसे बचाने का प्रयास किया, पर वह डूब गया।
उसके साथियों ने गांव में जाकर बताया तो लोग बचाने को नदी की ओर दौड़ पड़े। तब तक उसका शव नदी में उतराता मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करा कर परिवार वालों को सौंप दिया। नदी घाट पर मृतक के परिजनों की चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया। दो भाईयों में बड़े अभिषेक का छोटा भाई अविनाश और बहन राधा शव से लिपट कर रो रहे थे। बेटे को देख मां राजमति बार बार बेहोश हो जा रही थी।