{"_id":"578bbafb4f1c1b9032c4b79e","slug":"the-attack-on-the-lawyer-s-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकील के बेटे पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वकील के बेटे पर जानलेवा हमला
देवरिया
Updated Sun, 17 Jul 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जुटी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया। शहर के कचहरी चौराहे पर रविवार की रात को मनबढ़ों ने अधिवक्ता के बेटे को पीट कर अधमरा कर दिया। बचाव करने आए मंदिर के पुजारी को धक्का दे दिया।
आस पास के लोगों को एकजुट होते देख हमलावर भाग निकले। इस दौरान एक बाइक घटनास्थल पर छूट गई, जो कोतवाली पुलिस के कब्जे में है। शहर के कतरारी निवासी अधिवक्ता के बेटे अखिलेश मिश्र रविवार की रात आठ बजे कचहरी चौराहे पर आए थे।
इसी बीच रामनाथ देवरिया के कुछ युवक पहुंच गए और उससे उलझ गए। कुछ देर बाद मारपीट शुरू कर दी। जान बचाने के लिए अखिलेश शिव मंदिर के अंदर पहुंचे। आरती कर रहे पुजारी ने बीचबचाव की कोशिश की। मनबढ़ों ने उनको धक्का देकर घायल कर दिया।
यह देख कर आस-पास के लोग एकजुट हो गए। लोगों के तेवर देख हमलावर मौके से भागने में सफल हो गए। हालांकि एक बाइक पर छूट गई। घायल युवक पुलिस कप्तान को बुलाने की मांग कर रहा था। एसपी प्रभाकर चौधरी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद युवक कोतवाली पहुंचा। एसपी के निर्देश पर एसआई सुंदर प्रसाद और राणा देवेंद्र सिंह दल बल के साथ पहुंचे और घटना की जांच में जुट गए।