{"_id":"57b5ec384f1c1bd0596ec1cb","slug":"the-angry-father-in-law-killed-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी से नाराज दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी से नाराज दामाद ने ससुर को मौत के घाट उतारा
देवरिया
Updated Thu, 18 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
रामनिवास यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैतालपुर/देवरिया। मायके गई पत्नी का मोबाइल व्यस्त मिलने से नाराज पति ससुराल पहुंचकर सुसर को मौत के घाट उतार दिया। घटना बुधवार रात गौरीबाजार इलाके के बढ़या तिवारी गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने दामाद पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को कुछ दूरी पर आरोपी की कार लावारिस हाल मिली है।
गौरीबाजार थानाक्षेत्र के बढ़या तिवारी गांव निवासी रामनिवास यादव की पुत्री सुनीता की शादी 10 साल पहले बरारी गांव निवासी अखिलेश यादव से हुई है। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। एक साल से अखिलेश और सुनीता के बीच संबंध ठीक नहीं थे। सुनीता बच्चों के साथ मायके रह रही थी। बुधवार की रात अखिलेश ने सुनीता के मोबाइल पर फोन किया तो उसका नंबर व्यस्त था।
कुछ देर बाद दोनों में बातचीत हुई। सुनीता ने बताया कि वह किसी रिश्तेदार से बात कर रही थी। अखिलेश को पत्नी पर शक हुआ। रात को ही वह कार से ससुराल पहुंचा और पत्नी से विवाद करने लगा। ससुर रामनिवास ने बीचबचाव करना चाहा तो अखिलेश ने पास में रखे लोहे के राड से उसके सिर पर कई वार कर दिया।
विज्ञापन
गंभीर हाल में रामनिवास को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि आरोपी नशे की हालत में ससुराल पहुंचा था। एसओ शशांक शेखर राय ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
000