फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Tantric arrested on charges of rape

रेप के आरोप में तांत्रिक गिरफ्तार

Tue, 01 Nov 2016 10:57 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 01 Nov 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tantric arrested on charges of rape
rape
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गौरीबाजार (देवरिया)। भूत-प्रेत बाधा दूर करने के बहाने एक तांत्रिक पर किशोरी को   बंधक बनाकर रेप करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। तांत्रिक महराजगंज जिले का रहने वाला है। तांत्रिक समेत दो लोगों पर दुष्कर्म और पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ है। गौरीबाजार इलाके की रहने वाली 17 साल की किशोरी के घर गांव का ही मदन नामक व्यक्ति आता जाता था।

प्रेत बाधा दूर करने के लिए वह किशोरी को बहला कर मकदूम साहब मेले में ले जाता था, जहां महराजगंज जिले के कोठीभार थाने के बलहीखोर निवासी ऐनुल्ला झाड़फूंक करता था।
विज्ञापन


मदन एक सप्ताह पहलेे किशोरी को मकदूम साहब मेले में ले गया। पीड़ित के पिता का आरोप है कि टेंट में मदन की मदद से भूत झाड़ने के बहाने तांत्रिक ऐनुल्ला ने बंधक बनाकर कई दिनों तक बेटी के साथ रेप करता रहा। तांत्रिक तलवार से काटनेे की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पूर्व शाम को उसकी बेटी को गांव भिजवा दिया। इस मामले में पीड़ित के पिता ने तांत्रिक और उसके सहयोगी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी हिरासत में है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है, पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed