फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Take one lakh rupees to flee

एक लाख रुपये लेकर भागे उचक्के

Thu, 06 Apr 2017 10:24 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 06 Apr 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
Take one lakh rupees to flee
लूट - फोटो : अमर उजाला
देवरिया (ब्यूरो)। बैंक से रुपये लेकर घर जा रहे रिटायर शिक्षक के बैग से उचक्के एक लाख रुपये लेकर भाग गए। गुरुवार की दोपहर कोतवाली पहुंचकर पीड़ित ने थाने में तहरीर दी। पुलिस बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहचान में जुटी है।
विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र बड़हरा गांव निवासी भीम सिंह सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। शहर के राघवनगर में बैंक आफ इंडिया से उन्होंने एक लाख रुपये किसी काम के लिए निकाला। इसी दौरान उन्होंने विड्राल फॉर्म भरने के लिए बैंक में मौजूद एक युवक का सहयोग किया। रुपये निकालने के बाद युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ भीम सिंह के साथ बैंक से निकला। सिविल लाइन रोड पर आने के बाद शिक्षक ने ई रिक्शा पर सवार हो गए।
विज्ञापन


संदिग्ध युवक भी उनके साथ हो लिए। रास्ते में कहीं उचक्कों ने उनके बैंक से एक लाख रुपये निकाल लिया। घर पहुंचने पर शिक्षक को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने काफी खोजबीन की। फिर कोतवाली पहुंचकर थाने में तहरीर दी। पुलिस बैंक पहुंची और सीसीटीवी कैमरे की मदद से संदिग्धों की पहचान में जुटी है। इंस्पेक्टर ने कहा कि तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed