फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Supporters of candidates clashed in Bgucgat

बघौचघाट में भिड़े प्रत्याशियों के समर्थक

Tue, 24 Nov 2015 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Tue, 24 Nov 2015 11:53 PM IST
विज्ञापन

प्रधानी चुनाव को लेकर कई जगहों पर मारपीट के दौरान पांच लोग लोग घायल हो गए। बघौचघाट के मेहा हरहंगपुर में मतदाताओं को लुभाने के लिए चावल बांटने को लेकर और पथरदेवा में वोट मांगने को लेकर प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए । वहीं कोतवाली पुलिस ने बढ़या में प्रलोभन में बांटे जा रहे मीट को नष्ट किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बघौचघाट के मेहा हरहंगपुर गांव में सोमवार की कुछ लोग मतदाताओं को लुभाने के लिए चावल बांट रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने उन्हें रोका। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट में दो लोगों का सिर फट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाद के बाद गांव में तनाव है। वहीं तरकुलवा थानाक्षेत्र के पथरदेवा में वोट मांगने को लेकर प्रधान प्रत्याशियों के समर्थक आपस में भिड़ गए। मारपीट के दौरान तीन लोगों को गंभीर चोटें आई। सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस दोनों मामले में कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं कोतवाली थानाक्षेत्र के बढ़या गांव में चुनाव के दौरान मीट बांटे जाने की सूचना पर पुलिस पहुंची। दुकान पर मीट था लेकिन खरीददार नहीं। पूछताछ के बाद पुलिस ने मीट को खेतों में फेंकवा दिया। आरोपी प्रत्याशी के खिलाफ पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव में धांधली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस प्रत्याशियों पर नजर बनाए हुए है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed