{"_id":"58e673874f1c1b1a205b3e8c","slug":"student-dies-due-to-drowning-in-mahen-temple-pond","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेन मंदिर के पोखरे में डूबने से छात्र की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महेन मंदिर के पोखरे में डूबने से छात्र की मौत
देवरिया
Updated Thu, 06 Apr 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पोखरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। महेन मंदिर के पोखरे में दोस्तों के साथ शर्त लगाकर तैराकी के दौरान एक छात्र की डूबने से मौत हो गई। छात्र के डूबने की 100 नंबर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाने लाई। केवटलिया गांव निवासी धर्मदेव यादव जो बैंकाक रहते हैं। उनका परिवार करीब दस साल से मठियां चौराहे पर दुकान और मकान बनवाकर रहते हैं। धर्मदेव के चार संतान धनन्जय, मृत्युंजय, सचिन और नंदिनी हैं। सचिन रुद्रपुर सेंट जेवियर्स में कक्षा नौ का छात्र है। वह गुरुवार को स्कूल न जाकर घर पर रुक गया।
परिवारीजनों का कहना है कि सचिन सुबह करीब आठ बजे मठियां के ही शिवम तिवारी, विपिन शर्मा, रानू मिश्रा और भोला मिश्रा आदि दोस्तों के साथ घूमने महेन मंदिर गया हुआ था। लोगों का कहना है कि सभी पोखरे में शर्त लगाकर तैराकी कर रहे थे। इसी बीच मझधार में सचिन डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके अन्य साथी भाग खड़े हुए। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस शव सहित उसके एक साथी को थाने ले आई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही उसकी मां कमलावती दहाड़ें मारने लगीं। जबकि बहन नंदिनी भाई की मौत से सदमे में थी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।