{"_id":"58e3d3da4f1c1bf5465b60fc","slug":"steal-and-steal-the-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी कर भाग रहे चोर को दबोचा
देवरिया
Updated Tue, 04 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
भलुअनी के तरकुलहा गांव में पकड़ा गया चोर और बरामद सामान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भलुअनी। एक ग्राम प्रधान के घर में सोमवार की रात चोरी कर भाग रहे चोरों में से एक को गांववालों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। पुलिस ने चोर से सामान बरामद कर उसे जेल भेज दिया। सोमवार की रात तरकुलहा के प्रधान सत्यप्रकाश और घरवाले गर्मी ज्यादा होने के कारण बरामदे में सोए हुए थे।
घर के मुख्य दरवाजे में बाहर से कुंडी लगी थी। चोर मुख्य दरवाजे से घर में घुसकर सामान खंगालने लगे। घर के अंदर आवाज सुनकर परिवार के सदस्यों की नींद खुल गई। यह देख चोर सामान लेकर भागने लगे। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जग गए और चोरों को दौड़ा लिया। भाग रहे चोरों में से एक को गांववालों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उसकी पहचान करमटार शेर खां निवासी राजू के रूप में हुई। उसके पास से एक जोड़ी पायल, सोने की कील, पांच कीमती साड़ी, एक शाल, तीन स्वेटर और दो हजार नकदी बरामद हुई। थानाध्यक्ष एसडी भारती ने बताया कि चोर पकड़ा गया है। उसके साथियों की तलाश जारी है।