फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Snatched the purse of Nurse bike riders

बाइक सवारों ने नर्स का पर्स छीना

Fri, 16 Dec 2016 11:17 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 16 Dec 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
Snatched the purse of Nurse bike riders
क्राइम - फोटो : demo
देवरिया। नर्सिंग होम से काम कर घर लौट रही नर्स का पर्स छीनकर बदमाश भाग निकले। घटना गुरुवार की रात आठ बजे के करीब अंबा रोड के पास की है। नर्स से छिनैती करने से पहले बदमाशों ने दो मोबाइल छीने थे। मोहल्ले के कुछ युवकों ने बदमाशों को पहचान लिया। बाद में फेसबुक के जरिए आरोपी को पुलिस ने दो बजे रात को दबोच लिया। बताया जाता है कि स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस को कामयाबी मिली है।
विज्ञापन


भुजौली निवासी रंजना विश्वकर्मा एक महिला डॉक्टर की क्लीनिक पर नर्स हैं। रात आठ बजे के करीब रंजना साइकिल से घर जा रही थीं। अंबा रोड के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसका पर्स छीन लिया। शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। पीछे बैठे एक युवक की पहचान भी कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस को रंजना ने बताया कि पर्स में पांच हजार रुपये, मोबाइल, एटीएम सहित अन्य सामान थे।
विज्ञापन


इसी बीच एक युवक ने बताया कि बदमाशों ने सबसे पहले मेरा मोबाइल लूटा और एक अन्य मोबाइल छीनते वक्त गिर गया। कुछ युवकों ने संदिग्ध युवक की पड़ताल शुरू की। किसी ने बताया कि संदिग्ध फेसबुक पर सक्रिय हैं। पुलिस ने सोशल मीडिया ने संदिग्ध की फोटो उपलब्ध की। इसके बाद उसकी पहचान की गई। सीओ सिटी के निर्देश पर पुलिस ने रात दो बजे के करीब उमानगर मोहल्ले से एक युवक को हिरासत में ले लिया और दूसरा भाग गया। संदिग्धों का नंबर सर्विलांस पर लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed