फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Shop fire, loss

दुकान में आग, लाखों का नुकसान

Sat, 25 Jun 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 25 Jun 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
Shop fire, loss
सिविल लाइंस में मोबाइल की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान पर जुटी भीड़।
सिविल लाइंस के शाही कटरा में एक मोबाइल की दुकान में विद्युत शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे उसमें रखे मोबाइल समेत दो लाख रुपये से अधिक का सामान और नकदी जल गया। दुकानदार को घटना की जानकारी शनिवार की सुबह हुई। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के पड़री मल्ल गांव के विनोद की शाही कटरा में हर्ष मोबाइल नाम से दुकान है। वह विभिन्न कंपनी के मोबाइल बेचते हैं। इसके साथ ही मोबाइल रिपेयरिंग का काम भी होता है। रोज की तरह शुक्रवार की रात को दुकान बंद कर वह घर चले गए। रात के किसी समय विद्युत शार्ट सर्किट से दुकान में आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा मोबाइल, नकदी और अन्य सामान जल गया।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह जब विनोद दुकान खोलने पहुंचा तो यह देखकर हतप्रभ रह गया। उसने अपने परिचितों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने दुकान का निरीक्षण किया। प्रभारी कोतवाल का कहना है कि दुकानदार ने आग लगने की सूचना दी है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed