{"_id":"58e524514f1c1bc06e5b6c44","slug":"seven-acres-of-crop-burn-due-to-short-circuit","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्ट सर्किट होने के कारण सात एकड़ फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शॉर्ट सर्किट होने के कारण सात एकड़ फसल जली
देवरिया
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज/खुखुंदू/देवरिया। बरहज और खुखुंद में आग से करीब सात एकड़ फसल जल गई। दोनों जगहों पर गांववालों के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंचने पर गांववाले उग्र हो गए। भलुअनी थाना के ग्राम बारीपुर में बुधवार को दिन में 12 बजे बिजली आपूर्ति के दौरान 11 हजार वोल्टेज के तार से निकली चिंगारी गेहूं के खेत में आग लग गई।
जलती फसल देख आसपास के लोग दौड़ पड़े। किसी ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। लोग जब तक आग पर काबू पाते बारीपुर गांव के रामप्रवेश, राजकोकिल, केश्वर, लालबिहारी, अशोक, अनिल, रामनरेश, जगाई , इसराइल, कन्हैया, इसराफिल, मंजूर आदि की फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी के समय से नहीं पहुंचने से गांववालों में नाराजगी है। वहीं दूसरी ओर खुखुंदू में बिजली के शॉर्ट सर्किट से बुधवार को चार एकड़ फसल जलकर राख हो गई।
गांववालों ने आपसी सहयोग से आग पर काबू पा लिया। नारायणनपुर गांव में 11 बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से बिजली का तार टूट गया। कुछ देर बाद गेेहूं की फसल जलने लगी। यह देख गांववाले उधर दौड़ पड़े। बारीपुर गांव समेत अन्य लोगों के सहयोग से आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पा लिया गया। आग से रामसुजीत सिंह, राजकिशोर गिरि, रमेश गिरि, राघव गिरि, बासुदेव, मूरत की फसल जल गई। उधर, देवरिया के पूजापाठ के दौरान अहिल्यापुर मंदिर में आग लग गई।
विज्ञापन
मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रुईडीहा गांव निवासी पुरूषोत्तम पांडेय के परिवार के लोग पूजा-पाठ करने के लिए अहिल्यापुर मंदिर गए थे। कढ़ाई चढ़ाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस दौरान सीओ अजय सिंह, कोतवाल विजय गौर, इंस्पेक्टर नितिश भी मौके पर पहुंचे थे।