फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   School administrator killed in road accident

मार्ग दुर्घटना में स्कूल व्यवस्थापक की मौत

Sat, 07 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Sat, 07 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
School administrator killed in road accident
सडक हादसे में खुखुन्दू के धोबी गांव के समीप कार और ट्रक के आमने सामने टक्कर में क्षतिग्रस्त कार से सतीश चन्द्र मिश्र के शव को निकालती पुलिस।
खुखुंदू थानाक्षेत्र के धोबी गांव के पास शुक्रवार की आधी रात को ट्रक की की टक्कर से चार पहिया सवार स्कूल व्यवस्थापक की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए थे। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। 
विज्ञापन


सदर कोतवाली के अहिलवार के रहने वाले परशुराम मिश्र के 35 वर्षीय पुत्र सतीश चंद्र मिश्र एमजी एकेडमी साकेतनगर के व्यवस्थापक थे। वह एक न्यूज चैनल में भी काम करते थे। शुक्रवार की शाम को वह घर से कोतवाली जाने की बात कहकर अपने कार से निकले। बताया जा रहा है कि वह सलेमपुर कोतवाली में किसी काम के लिए गए हुए थे। वह आधी रात को वहां से लौट रहे थे।
विज्ञापन


अभी वह खुखुंदू के धोबी गांव तक पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में घटनास्थल पर ही सतीश की मौत हो गई थी। संयोग से वहां क्रिकेट का डे-नाईट मैच चल रहा था। मैच खेल रहे बच्चों ने तेज आवाज सुनी तो घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। स्थिति देखकर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद सतीश के शव को बाहर निकाला। तेज आवाज सुनकर रात को ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। एसओ खुखुंदू का कहना है कि कार और ट्रक की टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में फंसे शव को बाहर निकाला गया। केस दर्ज कर टक्कर मारने वाले ट्रक को खोजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed