फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Sadr, the son of former MP and MLA caught in fraud

पूर्व सांसद और सदर विधायक के बेटे धोखाधड़ी में फंसे

Thu, 28 Jul 2016 10:40 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Thu, 28 Jul 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। विवादित जमीन खरीदने और बेचने के मामले में पूर्व सांसद और देवरिया सदर विधायक के परिवार के लोग फंस गए हैं। कोर्ट ने प्रथम दृष्टया  धोखाधड़ी का मामला पाया है।
विज्ञापन


पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल के बेटे गनपति, पुत्रवधू रंजीता और सदर विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह को 15 अगस्त को तलब करते हुए समन जारी किया है। मामला शहर के देवरिया खास स्थित जमीन के खरीद फरोख्त का है। पूर्व सांसद गोरख प्रसाद जायसवाल की पुत्रवधू रंजीता जायसवाल पत्नी गनपति जायसवाल ने इस विवादित जमीन को खरीदा और बाद में विधायक जन्मेजय सिंह के बेटे अजय प्रताप सिंह को बेच दिया।
विज्ञापन


इस जमीन का प्रकरण हाईकोर्ट में भी चला। जिसकी पैरवी रंजीता के पति गनपति जायसवाल ने किया। देवरिया खास के ढ़ोढ़ा पुत्र गरीब ने अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन कक्ष संख्या 24 के कोर्ट में 156 (3) के तहत वाद दाखिल कर मुकदमा विचाराधीन होने के बावजूद जमीन खरीदने और बेचने का आरोप लगाया। साथ ही पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं करने से कोर्ट को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोर्ट ने पत्रावली और वादी के बयान के साक्ष्यों का अवलोकन किया।
जिसमें पाया कि  रंजीता और गनपति जायसवाल, देवगांव निवासी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला प्रतीत होता है। विधायक जन्मेजय सिंह ने बताया कि उनके बेटे ने रुपये देकर जमीन का बैनामा कराया है। कोर्ट की तरफ से समन जारी करने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed