फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   dfgsdf

Noida News: बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल छीन बैंक खाते से उड़ाए 93 हजार रुपये

Wed, 26 Aug 2026 09:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
dfgsdf
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नोएडा। शहर में घटी दो घटनाओं में बाइक सवार बदमाश राह चलते दो लोगों से मोबाइल छीनकर फरार हो गए। सेक्टर-63 इलाके में हुई वारदात में बदमाशों ने मोबाइल के जरिए पीड़ित के बैंक खाते से 93 हजार 500 रुपये निकाल लिए। वहीं, दूसरी घटना सेक्टर-59 मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास हुई, जहां बाइक सवार दो लोगों ने एक युवक के हाथ से मोबाइल झपट लिया। दोनों मामलों में संबंधित थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।
सेक्टर-63 थाना क्षेत्र में दिल्ली के संगम विहार निवासी अनवर अली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-63 स्थित ई-102 में सिलाई का काम करते हैं। 14 अगस्त की सुबह जब वह ए-ब्लॉक की लाल बत्ती के पास पहुंचे, तभी पीछे से आए दो बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया। पीड़ित अनवर का कहना है कि उस फोन में मौजूद सिम कार्ड उनके बैंक खाते से लिंक था। बदमाशों ने मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए उनके बैंक अकाउंट से 93,500 रुपये ट्रांसफर कर लिए।
विज्ञापन

सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में मेट्रो स्टेशन सेक्टर-59 के पास मोबाइल झपटमारी की गई। गाजियाबाद के विजय नगर निवासी विनय उपाध्याय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अगस्त की रात मेट्रो स्टेशन सेक्टर-59 के गेट नंबर 1 के पास से दो बाइक सवार युवकों ने झपट्टा मारकर उनके हाथ से मोबाइल छीन लिया। एसीपी दीक्षा सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed