फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Robbers Batparrani, of Khampar

लुटेरे भाटपाररानी, खामपार के

Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला/देवरिया
अमर उजाला/देवरिया Updated Sat, 13 Feb 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
सलेमपुर। स्टांप वेंडर को लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है।सभी बदमाश भाटपाररानी और खामपार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए शुक्रवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी, लेकिन सफलता नहीं मिली। वहीं पुलिस बदमाशों के गिरफ्तारी नहीं होने तक कुछ भी बताने से बच रही है।

वहीं इस मामले में पूछताछ के लिए एक शख्स को हिरासत में लिया गया है।खामपार के केेहुनिया निवासी मनोज यादव भाटपाररानी तहसील में स्टांप वेंडर है।

तीन दिन पूर्व मंगलवार भाटपाररानी से सात वेंडरों का स्टांप बिक्री का साढ़े तीन लाख रुपये लेकर सलेमपुर जमा करने जा रहा था। अभी वह मझौलीराज नगर के बड़वा टोला के समीप पहुंचा था कि दो बाइक पर सवार बदमाशों ने असलहों के बल पर स्टांप बिक्री की रकम लूट ली।
विज्ञापन


दिनदहाड़े हुई लूट की सनसनीखेज वारदात से अफरातफरी मच गई। पुलिस इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर लूट का केस दर्ज कर बदमाशों को पकड़ने की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


छोटका गांव के समीप सड़क के किनारे पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद से पुलिस ने लूट की वारदात करने वाले चार बदमाशों को ट्रेस कर लिया है।

चारों बदमाश भाटपाररानी और खामपार थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संभावित स्थानों पर दबिश दी।

मगर बदमाश पकड़ में नहीं आए। इस बाबत इंस्पेक्टर डीपी सिंह ने बताया कि पुलिस ने बदमाशों को ट्रेस कर लिया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed