फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Registered a case of molestation video

छेड़खानी का वीडियो देख दर्ज किया केस

Mon, 02 Jan 2017 10:45 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 02 Jan 2017 10:45 PM IST
विज्ञापन
Registered a case of molestation video
मोबाइल वीडियो - फोटो : फाइल फोटो
रामपुर कारखाना। प्रधान पर छेड़खानी के आरोप में उस समय नया मोड़ आ गया जब घरवालों ने थानेदार को छेड़खानी की वीडियो क्लिप उपलब्ध करा दी। प्रधान की करतूत सामने आते ही पुलिस ने छेड़खानी और धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस सूत्र बताते हैं कि गांव के किसी युवक ने पेड़ पर चढ़कर प्रधान का वीडियो बनाया था।
विज्ञापन


रामपुर कारखाना इलाके की एक युवती ने गांव के प्रधान पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। रविवार को उसके भाई ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। शाम को दोनों थाने पहुंचे और केस दर्ज कराने का दबाव बनाने लगे। पुलिस मामले को संदिग्ध बताकर जांच में पूरे प्रकरण को उलझाने लगी। प्रधान गांव को छोड़कर भाग गए। सोमवार को थाने में दोनों पक्ष के लोग पहुंचे।
विज्ञापन


कुछ लोग सुलह की बात कर रहे थे। तभी घरवालों ने थानेदार को एक वीडियो क्लिप उपलब्ध कराई। पुलिस की मानें तो वीडियो में प्रधान गांव की दो लड़कियों के साथ एक खेत में दिख रहे हैं। जिस युवती ने प्रधान पर मुकदमा दर्ज कराया है, वह दूसरी लड़की के कहने पर गई थी। आरोप है कि प्रधान ने उसके साथ ही छेड़खानी कर दी। पेड़ पर बैठकर खेल का आनंद ले रहे युवक ने इसकी वीडियो बना ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव में चल रहे क्रिकेट को देखने के लिए वह पेड़ पर चढ़ा था। इस दौरान प्रधान पर उसकी नजर पड़ गई और मामला खुल गया। हालांकि वीडियो के सामने आने पर थानेदार परमाशंकर यादव ने प्रधान पर छेड़खानी और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि जांच में छेड़खानी की पुष्टि हुई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed