{"_id":"57320d504f1c1b056b919a1d","slug":"ration-dealer-hostage-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन डीलर को बंधक बनाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन डीलर को बंधक बनाकर पीटा
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Tue, 10 May 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
रामपुरकारखाना में कोटेदार को बंधक बनाने के मामले में कोटेदार के खिलाफ कार्यवाही कराने के लिए थाने पहुंचे हियुवा कार्यकर्ता।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर कारखाना में पात्र गृहस्थी की सूची से नाम काट दिए जाने से नाराज लोगों ने राशन डीलर को बंधक बनाकर पीटा। करीब आधे घंटे तक लोगों का हंगामा चलता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राशन डीलर को मुक्त कराया और दोनों पक्षों को थाने लाई। थाने में हियुवा नेताओं की भीड़ को देखते हुए कोतवाली और तरकुलवा से फोर्स मंगानी पड़ी। करीब चार घंटे तक थाने में जोर आजमाइश होती रही है। डीलर ने थाने में मारपीट और लूटपाट की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बरहज इलाके के जुगुल किशोर जायसवाल की रामपुर कारखाना कस्बे में जनपद थोक केंद्रीय उपभोक्ता भंडार की दुकान है। मंगलवार की सुबह दस बजे के करीब जुगुल किशोर अपने कुछ कर्मचारियों के साथ खाद्यान्न का वितरण करा रहे थे। इसी बीच करीब पांच से छह लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने राशन की मांग की। पात्र गृहस्थी की सूची में नाम न होने पर दुकानदार ने राशन देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर लोग भड़क गए और हंगामा शुरू कर दिया।
दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। कुछ देर बाद नगर पंचायत अध्यक्ष राधिका देवी के बेटे और हियुवा के नगर संयोजक सतीश वर्मा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। आरोप है कि लोगों ने राशन डीलर जुगुल किशोर जायसवाल की पिटाई के बाद कुर्सी में बांध दिया। किसी तरह वह कुर्सी से उठे तो फिर पोल में हाथ पैर बांध कर पिटाई शुरू कर दी। पुलिस ने पहुंचकर जुगुल किशोर को मुक्त कराया और दोनों पक्षों को थाने लाई। हियुवा के संयोजक नीरज शाही, सुरेन्द्र चौरसिया समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और घंटों जमे रहे।