फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Rape of elderly woman

बुजुर्ग महिला से दुराचार

Tue, 14 Mar 2017 10:44 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 14 Mar 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
Rape of elderly woman
RAPE
भटनी। एक पल्लेदार ने बुजुर्ग महिला के साथ दुराचार किया। मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात को सुन गांववाले दंग रह गए। नाराज लोगों ने आरोपी की धुनाई की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बुजुर्ग महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। थानाक्षेत्र के एक गांव की बुजुर्ग महिला मंगलवार को सुबह करीब पांच बजे गांव के बाहर शौच करने गई थी।
विज्ञापन


खेत के तरफ मौजूद गांव का पल्लेदार हरेंद्र बुजुर्ग महिला को हवस का शिकार बना लिया। खेत में अचेत पड़ी महिला को देख लोग उग्र हो गए और भाग रहे आरोपी को पकड़कर धुनाई करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घरवालों के सहयोग से पीड़ित को जिला अस्पताल पहुंचाया। तीन घंटे तक महिला का इलाज जिला अस्पताल में चला। लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गांववालों की माने तो आरोपी हरेंद्र अविवाहित है।
विज्ञापन


वह भटनी में पल्लेदारी का काम करता है और नशेड़ी भी है। पुलिस इस मामले में बुजुर्ग महिला की तहरीर पर आरोपी हरेंद्र पर दुराचार और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया है। एसओ अशोक सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed