फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police were burned in front of the bus

पुलिस के सामने जला दी गई बस

Mon, 19 Sep 2016 11:22 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Mon, 19 Sep 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
Police were burned in front of the bus
छात्र अमित श्रीवास्वत के मौत के बाद साकेतनगर चौराहे को जाम कर लोगों ने पदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
रवि राय
विज्ञापन

देवरिया। हादसे के बाद हालात ऐसे बिगड़े कि पुलिस को नियंत्रित करने में पसीने छूट गए। टूटी बस पुलिस के आंख के सामने आग के गोले में तब्दील हो गई। बेबस पुलिस कुछ न कर सकी। कमजोर रणनीति से मुठ्ठी भर लोग सड़क पर तांडव करते रहे। हमदर्दी साथ जुड़ी तो उपद्रव का नजारा बदल गया।
दो-दो जगह आगजनी हुई और पुलिस इधर-उधर भागती रही।

सीओ और कोतवाल ने कड़ाई कोशिश की लेकिन फोर्स की कमी से उसे बैकफुट होना पड़ा। अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पुलिस शव को कब्जे में लेने के लिए घंटों मशक्कत करनी पड़ी। दिन में तीन बजे शुरू हुआ तांडव शाम साढ़े सात बजे तक चलता रहा। नाथनगर-सकेत  नगर में दोपहर तक सबकुछ ठीक ठाक था। ढाई बजे के करीब बच्चे स्कूल से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सूर्या अकादमी की बस मोहल्ले में बच्चों को छोड़ने पहुंची थी। चालक की लापरवाही ने चंद मिनट में  स्थिति को बदल दिया। बस और साइकिल की टक्कर के बाद अमित श्रीवास्तव बस में फंस गया लेकिन चालक ने ब्रेक लगाने की जगह गाड़ी की गति बढ़ा। इससे वह घसीटा हुआ कुछ दूर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को उसे अस्पताल पहुंचाने का मौका नहीं मिला और उसने मौके पर दम तोड़ दिया। चालक गाड़ी छोड़ कर भाग निकला। हादसे की खबर मोहल्ले में आग की तरह फैल गई। सैकड़ों लोग हमदर्दी में आगे आए तो रही कसर पुलिस ने पूरी कर दी। 100 का फोन नहीं उठा, कोतवाली से संपर्क हुआ। आरोप है कि पुलिस आधे घंटे देर से पहुंची। नाराज लोगों ने बस में तोड़फोड़ की। बस को धक्का मारते हुए खरजरवां रोड ले जाकर आग के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed