{"_id":"578527094f1c1bbc3813d554","slug":"police-team-attacked","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला किया
देवरिया
Updated Tue, 12 Jul 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया/भाटपाररानी। बनकटा के रूस्तम बहियारी गांव के अपराधी तारबाबू ने दबिश देने पहुंचे एसओ और उनकी टीम पर हमला बोल दिया।
इस दौरान चले ईंट-पत्थर से एसओ समेत कई पुलिस वाले घायल हो गए। मौका देख हवा में फायर करते हुए तारबाबू परिवार समेत भाग निकला। सूचना मिलते ही एसपी समेत कई थानों की पुलिस गांव में पहुंच गई।
अपराधी तारबाबू की तलाश की जा रही है। जिले में तारबाबू का संगठित गिरोह है। वह गिरोह का अगुआ है। इसके गैंग में 50 से अधिक अपराधी सक्रिय ेैं हैं जो लूट, हत्या, डकैती जैसे संज्ञेय अपराधों में लिप्त रहते हैं। जिले के विभिन्न थानों में तारबाबू पर 12 से अधिक गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज हैं। ऐसे ही एक संगीन अपराध के मामले में भाटपाररानी पुलिस को उसकी तलाश है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वह अपने घर पर मौजूद है। इस सूचना पर मंगलवार की शाम करीब सात बजे एसओ भाटपाररानी गजेंद्र राय हमराहियों के साथ बनकटा के रूस्तम बहियारी के खड़वा टोला पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखते ही तारबाबू, उसके परिवार और साथ के लोग पुलिस टीम पर टूट पड़े । जम कर हुए पथराव में एसओ गजेंद्र राय और साथ के सिपाहियों जख्मी हो गए ।
विज्ञापन
इधर पुलिस से घिरता देख तारबाबू हवा में फायरिंग करते हुए परिवार और अन्य लोगों के साथ भाग निकला। सूचना मिलते ही एसपी प्रभाकर चौधरी ने कई थानों की पुलिस और पीएसी बल के साथ खुद मौके पर पहुंचे। बनकटा, खामपार, लार, सलेमपुर और कई अन्य थानों की फोर्स तारबाबू की तलाश में जुटी हुई है।