फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Police registered a case

पुलिस टीम पर हमला करने वालों पर केस दर्ज

Wed, 04 Nov 2015 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर Updated Wed, 04 Nov 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन

गुठनी पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में आठ नामजद और दस अज्ञात लोगों पर गंभीर धाराओं में पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। 

पुलिस की इस कार्रवाई से गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हो गए है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में दबिश दे रही है।

सीवान जिले के गुठनी थाना क्षेत्र के सोनहुला गांव निवासी बलिन्द्र गोड़ और इसकी पत्नी अनिता के बीच किसी बात को लेकर मंगलवार की रात मारपीट हो गई।

 अनीता की सूचना पर रात करीब 8 बजे गुठनी थाने में तैनात एसआई राजेन्द्र पंडित, एएसआई रामाअधार सिंह, होमगार्ड जवान विजय चौधरी और शिवलाल प्रसाद बलिन्द्र के घर पहुंचे। पुलिस के सामने अनिता रो-रो कर पति पर मारने -पीटने का आरोप लगाने लगी। 

इस पर पुलिस  जवान बलिन्द्र की पिटाई करने लगे। पुलिस की पिटाई से बलिन्द्र बेहोश हो गया। यह देख गांव वाले उग्र हो गए और पुलिस टीम पर हमला बोल दिया। भाग रहे पुलिसकर्मियों पर लोगों ने ईंट- पत्थर भी चलाया। इसमें एक होमगार्ड विजय चौधरी का सिर फट गया। 

पुलिस ने इस मामले में एएसआई रामअधार सिंह की तहरीर पर गांव के बलिन्द्र गोड़, सत्येंद्र, महेन्द्र साहनी, रामायण, सुरेश राम, सुनील, राधेश्याम समेत अन्य दस अज्ञात लोगों पर हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।

 पुलिस की कार्रवाई और ताबड़तोड़ दबिश पड़ने की वजह से गांव के अधिकांश लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं। इस बाबत एसओ निर्भय राय ने बताया कि केस दर्ज आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed