{"_id":"58f10ac64f1c1bbd4ccf5569","slug":"police-of-madanpur-engaged-in-search-of-the-attackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमलावरों को तलाशने में जुटी मदनपुर की पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हमलावरों को तलाशने में जुटी मदनपुर की पुलिस
देवरिया
Updated Fri, 14 Apr 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कप्तान मोहम्मद इमरान देर रात तक घटनास्थल से लेकर थाने तक डटे रहे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरहज। क्षेत्र के केवटलिया गांव के पास शाम को भूसा ढो रहे विजय से बदमाशों ने नाम पूछा और गोली मारकर भाग गए थे। घायल विजय का इलाज मेडिकल कॉलेज में हो रहा है। जबकि पुलिस हमलावरों के तलाश बड़ी सरगर्मी से कर रही है।
गुरुवार की शाम केवटलिया गांव निवासी विजय उम्र 17 वर्ष पुत्र मिठाई यादव अपनी मां तुलसी और पिता के साथ धोबहवा खेत से भूसा ढो रहा था। देर शाम वह घर भूसा रखकर खेत में जा रहा था। इसी बीच रास्ते में बाइक सवार दो युवक उसका नाम पूछकर उस पर फायर झोंक भाग निकले। घटना की जानकारी होते ही पुलिस कप्तान मोहम्मद इमरान देर रात तक घटनास्थल से लेकर थाने तक डटे रहे। जबकि मदनपुर बवाल को देखते हुए रुद्रपुर, एकौना, बरहज, अन्य थानों के पीआरवी और आलाधिकारी जमे रहे।
पुलिस कप्तान ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही मामला का खुलासा हो जाएगा। विजय उर्फ छोटू पर हुए हमले के मामले का पर्दाफाश करने में जुटी पुलिस कुछ अहम बिंदुओं को लेकर जांच पड़ताल कर रही है। जिसमें एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली के दो से पूछताछ कर रही है। पुलिस पूर्व में हुई घटनाओं, अदावत और प्रेम प्रसंग आदि को लेकर चल रही है। केवटलिया में भूसा ढो रहे युवक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर दो अज्ञात पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया है।