फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   police inQury in pujari;s home

पुजारी के घर पुलिस ने जांच-पड़ताल की

Sun, 05 Jun 2016 12:45 AM IST
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो
देविररिया, अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
police  inQury in pujari;s home
poojari home - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 पैकौली कुटी के मुख्य पुजारी प्रयासदास की हत्या के मामले में पुलिस दूसरे पुजारी के घर पहुंचकर जांच की। वहां के लोगों से पुलिस ने तमाम जानकारी ली है। सूत्रों की मानें तो घटना के खुलासे की ओर पुलिस का यह एक कदम है। हालांकि, पुलिस कुछ ठोस जानकारी हासिल करने में नाकाम रही है। 

सोमवार की रात को पैकौली कुटी के मुख्य पुजारी प्रयागदास की चाकुओं से गोदकर हत्या कर मूर्ति और मुकुट चोरी कर लिया गया था। मंगलवार की सुबह जानकारी होते ही हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई थी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की टीम तैयार की। हत्या और लूट के हर संभावित बिंदुओं को केंद्र बनाकर पुलिस जांच करने में जुट गई। कुछ लोगों को उठाकर पूछताछ भी की गई, लेकिन हत्या में कड़ी न जुड़ने की वजह से उन्हें छोड़ दिया गया है। हालांकि, उन्हें बाहर न जाने की पुलिस ने हिदायत दे रखी है। पुलिस की जांच में यहां के पुजारी काशीनाथ की भी भूमिका संदिग्ध लग रही थी। पुलिस ने उनसे पूछताछ की। शुक्रवार की रात एसपी के निर्देश पर पुलिस पुजारी काशीनाथ मिश्र के घर बिहार के कटया पहुंची थी। परिवार के लोगों से मामले में पूछताछ की गई, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लगी। पूछताछ के बाद पुलिस लौट आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed