{"_id":"586fd1dc4f1c1b945d15a8cb","slug":"police-found-the-missing-revolver","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिले पुलिस के हुए गायब रिवाल्वर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहीं मिले पुलिस के हुए गायब रिवाल्वर
देवरिया
Updated Fri, 06 Jan 2017 10:50 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने कोटिया मोहल्ले के एक-एक घरों की तलाशी ली(
- फोटो : अमर उजाला
रुद्रपुर। मदनपुर थाने पर हमला कर लूटी गई रिवाल्वर की बरामदगी को पुलिस लगातार दबिश दे रही है। उपद्रवियों ने थाने पर हमला बोलकर आगजनी और लूटपाट की। पुलिस के असलहे जला दिए गए। पुलिस और पब्लिक की दो रिवाल्वर लूट ले गए। हथियारों के मिलान के दौरान पुलिस का 38 बोर का एक रिवाल्वर, एक बैनट और तीन मैगजीन के अलावा थाने के मालखाने में जमा 32 बोर का रिवाल्वर गायब है।
मदनपुर थाने में सुरक्षा के लिए विभिन्न हथियारों के 1500 कारतूस रखे गए थे। हमलावरों ने हमले के दौरान हथियार के साथ कारतूस भी लूट ले गए। छानबीन के बाद 920 कारतूस गायब हैं। उपद्रवियों ने थाने से लूटी गई थ्री नाट थ्री की चार राइफलों को तोड़कर खेत में फेंक दिया था। आगजनी के दौरान मदनपुर थाने में 303 की 15 राइफलों में से 14 जलकर नष्ट हो गई।
एक बैनट और 5.56 एमएम की दो इंसास राइफलों को उपद्रवी जला दिए। गायब असलहों की तलाश में जनपद की पुलिस तीन दिन से जुटी है। मदनपुर कस्बे में तलाशी अभियान चलाने के बाद भी पुलिस और थाने में जमा पब्लिक का रिवाल्वर नहीं मिला। अपर पुलिस अधीक्षक एनके सिंह के नेतृत्व में कस्बे में शुक्रवार को भी तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने कोटिया मोहल्ले के एक-एक घरों की तलाशी ली लेकिन हथियारों का पता नहीं चला।