{"_id":"5741f54f4f1c1b7818690b10","slug":"police-felt-deceitful-agent","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के हाथ लगा धोखेबाज एजेंट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के हाथ लगा धोखेबाज एजेंट
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
Updated Sun, 22 May 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिक ब्याज के चक्कर में इलाके के लोगों से घूम -घूमकर लाखों रुपये की वसूली करने वाला एजेंट पुलिस के हाथ लग गया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी एजेंट और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सूचना मिलते ही इलाके के सैकड़ो लोग थाने पहुंच गए। बताया जाता है कि एजेंट ने करीब एक करोड़ से अधिक की हेराफेरी की है।
खुखुंदू थानाक्षेत्र की रुपई निवासी अंजू देवी ने दो दिन पहले एसपी के पास शिकायत की थी कि इलाके के एक कंपनी के एजेंट ने कई सालों से करीब डेढ़ लाख हड़प रखा है। मांगने पर अधिक ब्याज के रेट से भुगतान की बात कहता है। करीब तीन सालों से वह हेराफेरी कर रहा है। एसपी के आदेश पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी एजेंट महेश गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महेश और उसकी पत्नी मनभावती देवी के खिलाफ धोखाधाड़ी को केस दर्ज किया। पुलिस की जांच में पता चला कि कुछ वर्ष पहले कोलकाता के नाम पर एक कंपनी खोली गई। जिसमें लोगों को अधिक ब्याज देने की बात कहीं गई।
महेश गुप्ता इलाके के लोगों से कलेक्शन करता था। 2012 में कंपनी बंद हो गई। लेकिन महेश गुप्ता ने वसूली जारी रखी। उसने बताया कि कंपनी के जाने के बाद लोगों को रुपये वहीं देगा। रसीद मांगने पर वह विश्वास की बात कहकर मामले को टाल जाता था। कई जगहों से शिकायत मिली। मामला थाने पहुंचा लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हेराफेरी की आशंका होने पर अंजू देवी ने एसपी से मामले की शिकायत की। एसओ ने बताया कि आरोपी एजेंट और उसकी पत्नी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।