फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Planned murder charge

सुनियोजित हत्या का आरोप

Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया Updated Mon, 16 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
Planned murder charge
मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
 वाराणसी में प्रेमिका के गांव में गोली मारकर खुदकुशी करने वाले सेना के सिपाही के मामले में नया मोड़ आ गया है। परिवारवालों ने बड़ागांव एसओ की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते हुए प्रेमिका और उसके घर वालों पर सुनियोजित तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने डीजीपी, आईजी वाराणसी समेत अन्य अफसरों के पास शिकायती पत्र भेजा है।
विज्ञापन


देवरिया जिले के मईल के करौता गांव निवासी विजय बहादुर सिंह सेना में सिपाही के पद पर जयपुर में तैनात थे। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के धनेसरी गांव की एक लड़की से उसकी दोस्ती हो गई। चार माह पूर्व लड़की के अपहरण के मामले में उसे जेल जाना पड़ा। 14 अप्रैल को वह जेल से जमानत पर छूटा। परिवारवालों ने आरोप लगाया है कि बड़ागांव एसओ शशिभूषण राय ने जेल जाते समय जमा किए गए सामानों को देने के लिए कई बार फोन किया था।  विजय बहादुर चार बार थाने पर गया, लेकिन सामान नहीं दिया गया। जब भी पहुंचा युवती के घर वाले थाने पर मौजूद मिले।
विज्ञापन


11 मई को वह रेल टिकट बुक कराने की बात कहकर घर से निकला। उसी दिन शाम को प्रेमिका के गांव के बाहर खून से सनी हुई उसकी लाश मिलने की जानकारी दी गई। लेकिन पिता कैलाश के पहुंचने से पूर्व पुलिस ने लाश को सील कर दिया था। पुलिस ने गोली मारकर खुदकुशी करने की बात कही। बड़ागांव एसओ शशिभूषण राय ने जवान के पिता से चार सादे पन्ने पर हस्ताक्षर  करा लिया। आरोप लगाया कि पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वाराणसी के एसपी आकाश कुलहरी ने बताया कि अभी कोई ऐसी शिकायत नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर मामले की जांच कराई जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed