फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Organically sent to the government report

शासन को भेजी गई बवाल की रिपोर्ट

Sat, 07 Jan 2017 10:53 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Sat, 07 Jan 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Organically sent to the government report
मदनपुर कांड के चौथे दिन भी मोहल्ले और मुख्य सड़क पर पसरा सन्नाटा। - फोटो : अमर उजाला
देवरिया। चार जनवरी को हुए मदनपुर कांड की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने शासन को भेज दी है। इसमें सीओ रुद्रपुर, इंसपेक्टर रुद्रपुर और मदनपुर एसआई, सिपाहियों के साथ मारपीट की घटना के साथ ही थाना फूंके जाने के दौरान गाड़ियों, रिकॉर्ड, राइफल जलने आदि का ब्योरा दिया गया है।
विज्ञापन


मदनपुर गांव के रहने वाले रहमतुल्ला की लाश केवटलिया गांव के पास राप्ती नदी में मिली थी। सूचना मिलने के बाद गांव के लोग वहां पहुंचकर गांववालों पर गुस्सा उतारा था। मौके पर पहुंची इंसपेक्टर शोभा सिंह सोलंकी और उनके साथ गए एसआई, हमराहियों के अभद्रता की थी। यही नहीं गुस्साई भीड़ ने थाने पर हमला बोल दिया था। सीओ रुद्रपुर, इंसपेक्टर रुद्रपुर और मदनपुर समेत सभी थाने में मौजूद दरोगा, सिपाहियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया था।
विज्ञापन


सीओ, इंसपेक्टर के वाहन के साथ थाने में बंद चार पहिया और दो पहिया वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया था। मालखाना और रिकॉर्ड रूम में आग लगा दी गई। करीब ढाई घंटे बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लिया था। शासन ने मदनपुर कांड की रिपोर्ट जिला प्रशासन से मांगी थी। एसपी ने रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा था। जिलाधिकारी ने इसे शासन को भेज दिया है। इसमें घटना से संबंधित सारा ब्योरा दिया गया है। एसपी मोहम्मद इमरान का कहना है कि शासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed