फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Organically in electoral rivalry, nine serious

चुनावी रंजिश में बवाल, नौ गंभीर

Mon, 14 Dec 2015 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया Updated Mon, 14 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन

मतगणना के बाद चुनावी रंजिश को लेकर बघौचघाट थानाक्षेत्र के दो गांव में जमकर मारपीट हुई।

 महुअवा खुर्द गांव में कुछ लोगों ने घर में घुसकर सात लोग पर जानलेवा हमला कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। वहीं मस्जिदियों में लाठी डंडा चलने से दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। 

 आरोप है कि  दोनों मामले में तहरीर दी गई है लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

बघौचघाट थानाक्षेत्र के महुअवा खुर्द गांव में फागू गिरी का परिवार रविवार की रात घर में भोजन की तैयारी कर रहा था। आरोप है कि गांव के कुछ लोग फागू के दरवाजे पर पहुंचे और चुनावी रंजिश केे लेकर विवाद शुरू कर दिया।

घर में घुसकर आरोपियों ने फागू और उनके परिजनों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें फागू, विकास गिरी, पवन गिरी, गुलाईची, सहित छह लोग घायल हो गए। 

मारपीट में दूसरे तरफ से भी दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। पवन की हालत गंभीर है। उन्हें देवरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 वहीं सोमवार की सुबह मस्जिदियां गांव में चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने दीनानाथ भारती और उनकी पत्नी बिंदू देवी की पिटाई कर दी। दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। 

आरोप है कि वोट नहीं देनेे पर लोगों उनकी पिटाई कर दी और थाने में तहरीर के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसओ नितीश श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed