फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One killed, two injured in road accident

हादसे में एक की मौत, दो लोग घायल

Fri, 10 Mar 2017 10:36 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Fri, 10 Mar 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
One killed, two injured in road accident
मईल में अधेड़ की मौत के बाद बिलखती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
सलेमपुर। सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मईल थाना के बगही गांव के समीप दुर्घटना रात को हुई। घायल युवकों का इलाज भागलपुर पीएचसी पर हुआ।
विज्ञापन


मईल थाना के पड़री गजराज गांव निवासी बृजेश सिंह 45 गांव के शैलेश प्रसाद 16 और नागेश्वर प्रसाद 18 के साथ गुरुवार की रात बाइक से बिसौली गांव में किसी काम से गए थे। वापस लौटते समय अभी तीनों लोग बगही गांव के समीप पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। सड़क पर अचेत पड़े घायलों को आसपास के लोगों ने भागलपुुर पीएचसी पर पहुंचाया।
विज्ञापन


बृजेश सिंह की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को सुबह शव लेकर लोग मईल थाने पर पहुंचे, जहां से पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इनके मौत के बाद घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बाबत एसओ अजय ओझा ने बताया कि अज्ञात वाहन व चालक पर केस दर्ज कर लिया गया है। बृजेश सिंह की बेटी प्रीति की बारात सात मई को आने वाली थी। इसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था। किसी परिचित के घर गए बृजेश को क्या पता था कि काल बनकर मौत इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed