फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One killed in a road accident, six injured

सड़क हादसे में एक की मौत, छह घायल

Tue, 12 Jul 2016 10:47 PM IST
देवरिया
देवरिया Updated Tue, 12 Jul 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
One killed in a road accident, six injured
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। - फोटो : Demo pic
देवरिया। हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर चढ़ रही पिकअप ट्रक की चपेट में आग गई। हादसे में आर्केस्ट्रा संचालक की मौत हो गई। नर्तकी सहित कई अन्य घायल हो गए। सभी को कसया पीएचसी पर भर्ती कराया गया। वहीं  मंगलवार को इलाके के कई जगहों पर हुए हादसे में तीन अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन



कुशीनगर, दुदही से आर्केस्ट्रा संचालक टीम के साथ सोमवार को कार्यक्रम करने के लिए रामपुर कारखाना के नौतन हथियागढ़ पहुंचे थे। मंगलवार की भोर में संचालक टीम को लेकर पिकअप से दुदही जा रहा था। रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के हेतिमपुर हाइवे पर चढ़ने के दौरान गोरखपुर जा रही ट्रक ने पिकअप में टक्कर मार दी। हादसे में दुदही विशुनपुरा निवासी पशुपति गुप्ता, पंजाब की रहने वाली सोनिया, पिंकी और विक्की सहित सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


सभी को उपचार के लिए कसया पीएचसी पर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान पशुपति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं भीखमपुर रोड पर दो बाइक की टक्कर होने से कोतवाली पिपरापाती गांव निवासी हर्ष तिवारी और उनके पिता जयप्रकाश तिवारी घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



जबकि कोतवाली के मेहड़ापुरवां निवासी चंदन राजभर बाइक से शहर में जा रहे थे। चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। कोतवाली के घटैला गांव निवासी विमला बाइक से शहर आ रही थी। बेलडाड रोड पर गाड़ी अनियंत्रित हो गई और महिला जमीन पर गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed